• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विकास अधिकारी ढाई हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भीलवाड़ा। एसीबी टीम ने शुक्रवार को जहाजपुर पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामगोपाल वर्मा को उनके क्वार्टर पर ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम के एएसपी राजेश गुप्ता ने बताया कि विकास अधिकारी रामगोपाल वर्मा ने खजूरी गांव में बने किसान सेवा केन्द्र के बिल पास करने की एवज में खजूरी पंचायत के सचिव रामलक्ष्मण घारू से 9 हजार की रिश्वत मांगी थी। विकास अधिकारी इनमें से छह हजार रुपए पहले ही ले चुका था। शेष राशि दो हजार पांच सौ रुपए देने के लिए सचिव घारू शुक्रवार को उनके सरकारी आवास पर पहुंचा। वहां विकास अधिकारी वर्मा ने खजूरी सचिव से दो हजार पांच सौ रुपए ले लिए। उसी समय सचिव का इशारा मिलते ही एएसपी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने वर्मा को पकड़ लिया।

यह भी पढ़े

Web Title-Development officer taking a bribe of two and half thousand arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb, development, officer, taking, bribe, two, half, thousand, arrested, bhilwara, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved