• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिंडौन के मनीराम पार्क में मिला मजदूर का शव

dead body found in the Maniram park - Karauli News in Hindi

हिंडौन सिटी (करौली)। हिंडौन सिटी में बयाना मार्ग स्थित मनीराम पार्क में गुरुवार को एक मजदूर का शव मिला। शव को देखने लिए सुबह काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई तो उसकी पहचान हिंडौन के सुखदेवपुरा निवासी मानसिंह महावर पुत्र रामचंद्र महावर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल जूरिस्ट डॉक्टर दीपचंद कोली ने शव का पोस्टमार्टम किया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक की जेब से रेल के दो टिकट बरामद हुए हैं, जिसमे मारवाड़ जंक्शन से जयपुर की यात्रा का एक टिकट मिला है। मेडिकल जूरिस्ट के अनुसार एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी इस बारे में संदेहजनक स्थिति बनी हुई है। #कैसे पहचानें कि नजर लगी है ? #यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी

यह भी पढ़े

Web Title-dead body found in the Maniram park
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dead, body, found, maniram, park, hindaun city, karauli, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved