• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उपायुक्त ने कहा कैशलेस लेनदेन के लिए करें प्रोत्साहित

DC says please inspire for cashless - Kaithal News in Hindi

कैथल। कॉमन सर्विस सैंटर के ग्राम स्तर के एन्टरप्रन्योर देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए जनता को कैशलैस लेन-देन हेतू प्रोत्साहित करें। लोगों को बेहत्तर ई-सेवाओं का लाभ कॉमन सर्विस सैंटरों के माध्यम से दिया जाए, ताकि लोगों का विश्वास बढ़े एवं उन्हें घर पर ही इन सेवाओं का लाभ मिल सके। उपायुक्त संजय जून ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में विलेज लेवल एन्टरप्रन्योर के सेमीनार को संबोधित करते हुए वीएलई का आह्वान किया। कि वे सरकार द्वारा शुरू की गई कैशलैस लेन-देन को बढ़ावा दें। सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों तथा जनता को बिना वायर के कॉमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से जोड़ा गया है। कैशलैस लेन-देन के दौरान सभी वीएलई जनता के सुरक्षित लेन-देन पहलुओं का विशेष ध्यान रखें। घरद्वार पर लोगों को ई-सेवाएं प्रदान करने में वीएलई का अहम योगदान है तथा वे जनता व सरकार के मध्य मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। कॉमन सर्विस सैंटर के माध्यम से लेन-देन की एवज में सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वे समय-समय पर ई-सेवाओं की संख्या को अपने सैंटर में बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जिला में कॉमन सर्विस सैंटरों के माध्यम से ई-सेवाओं का लाभ जिला वासियों को घर द्वार पर दिया जा रहा है। । उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा 33 गांवों में ग्राम सचिवालय भी स्थापित किए गए हैं तथा शीघ्र ही 46 ग्राम सचिवालयों के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीएलई को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने सभी वीएलई को हिदायतें देते हुए कहा कि वे अपने सैंटर के बाहर विभिन्न ई-सेवाओं के शुल्क तथा उपलब्ध ई-सेवाओं की जानकारी को प्रदर्शित करें तथा निर्धारित शुल्क ही जनता से वसूला जाए।

[@ छात्राओं ने गलियों में दौड़ाकर बुजुर्ग को पीटा ]

यह भी पढ़े

Web Title-DC says please inspire for cashless
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, haryana news, kaithal news, kaithal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved