• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मगरमच्छ से आतंकित है यह गांव, जनजीवन हो रहा है प्रभावित

crocodile create terror in village, routine life is influnced - Jalore News in Hindi

जालोर। जिले स्वरूपपुरा रोड स्थित जवाई नदी के किनारे पर स्थित लक्ष्मणवाड़ी के निवासी इन दिनों एक मगरमच्छ की वजह से आतंकित है। दरअसल, स्कूल में पढऩे वाले बच्चे खेलते खेलते जब नदी के पानी के पहुंचे तो उन्होंने पानी में मगरमच्छ होने की बात स्कूल के स्टाफ से कही, लेकिन स्कूल स्टाफ ने बच्चों की नादानी समझते हुए इस ओर ध्यान नहीं दिया। आखिरकार कुछ ग्रामीणों ने भी पानी में मगरमच्छ देखा तो बच्चों की बात पुख्ता हो गई कि पानी में मगरमच्छ है। अब ग्रामीण इस मगरमच्छ के पानी में होने से आतंकित है और भयभीत है। इस नदी के किनारे पर बसे कृषि कुएं के किसान सबसे अधिक चिंतित है। मगरमच्छ दिन में कई मौकों पर पानी से बाहर आकर धूप सेकता दिखाई दे जाता है, लेकिन जैसे ही लोगों की भीड़ उस और बढ़ती है वह पानी में चला जाता है। बांध से पहुंचा मगरमच्छ इस वर्ष अच्छी बारिश के बाद अगस्त से लेकर 30 अक्टूबर तक जवाई नदी में पानी का लगातार जवाई बांध के पानी का बहाव जारी रहा। जवाई बांध में मगरमच्छ की भरमार है। यह मगरमच्छ भी जवाई बांध से ही जालोर की जवाई नदी होते हुए यहां पहुंचा। जिस स्थान पर मगरमच्छ है। वहां गहरा गड्ढा है और अगले कुछ समय तक इसमें पानी का भराव रहेगा। यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला

यह भी पढ़े

Web Title-crocodile create terror in village, routine life is influnced
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, rajasthan, rajasthan news, jalore, crocodile, jawai dam, village in rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jalore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved