• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

समन्वित प्रयासों से आयोजन को बनाएं यादगार

Create a memorable event with coordinated efforts - Bundi News in Hindi

बूंदी। बूंदी उत्सव की बहुरंगी छटा आगामी माह 17 से 19 नवम्बर तक जिले के विभिन्न पुरा स्थलों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर रंगारंग आयोजनों के साथ बिखरेगी। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों में लोकरंग, सुरीला संगीत, पारम्परिक स्वाद की महक, धार्मिक कार्यक्रम, हुनरमंदों की कलाकृतियां और देशी-विदेशी सैलानियों के लिए रोचक और रोमांचक खेल व प्रतियोगिताएं सभी कुछ शामिल होगा। जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बूंदी उत्सव को नए भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से अधिकाधिक जनभागीदारी के साथ मनाने का आव्हान करते हुए गुरुवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा की बून्दी उत्सव को समन्वित प्रयासों से ऐसा स्वरूप प्रदान करें कि यह यादगार बन जाए। जिन-जिन अधिकारियों व गठित समितियों को जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, वे सभी आपसी समन्वय से उनकी प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करें। उत्सव में अधिकाधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किये जाएं ,साथ ही बून्दी वासियों की भी उत्साह पूर्वक सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यटन को और निखार मिले। उन्होंने आयुक्त नगर परिषद पंकज मंगल को निर्देश दिये कि बून्दी उत्सव के दौरान शहर की सम्पूर्ण साफ-सफाई एवं सजावट व रोशनी का बन्दोबस्त किया जाएं, ताकि यहां आने वाले सैलानी बून्दी से अच्छा अनुभव लेकर जा सकेें। यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार
यह भी पढ़े :हरियाणा में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ जनवरी 16 से

यह भी पढ़े

Web Title-Create a memorable event with coordinated efforts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: create, memorable, event, coordinated, efforts, bundi, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved