बूंदी। बूंदी उत्सव की बहुरंगी छटा आगामी माह 17 से 19 नवम्बर तक जिले के विभिन्न पुरा स्थलों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर रंगारंग आयोजनों के साथ बिखरेगी। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों में लोकरंग, सुरीला संगीत, पारम्परिक स्वाद की महक, धार्मिक कार्यक्रम, हुनरमंदों की कलाकृतियां और देशी-विदेशी सैलानियों के लिए रोचक और रोमांचक खेल व प्रतियोगिताएं सभी कुछ शामिल होगा। जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बूंदी उत्सव को नए भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से अधिकाधिक जनभागीदारी के साथ मनाने का आव्हान करते हुए गुरुवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा की।
कलेक्टर ने कहा की बून्दी उत्सव को समन्वित प्रयासों से ऐसा स्वरूप प्रदान करें कि यह यादगार बन जाए। जिन-जिन अधिकारियों व गठित समितियों को जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, वे सभी आपसी समन्वय से उनकी प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करें। उत्सव में अधिकाधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किये जाएं ,साथ ही बून्दी वासियों की भी उत्साह पूर्वक सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यटन को और निखार मिले। उन्होंने आयुक्त नगर परिषद पंकज मंगल को निर्देश दिये कि बून्दी उत्सव के दौरान शहर की सम्पूर्ण साफ-सफाई एवं सजावट व रोशनी का बन्दोबस्त किया जाएं, ताकि यहां आने वाले सैलानी बून्दी से अच्छा अनुभव लेकर जा सकेें।
यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार
यह भी पढ़े :हरियाणा में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ जनवरी 16 से