• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में भाकपा-माले नेता की हत्या

CPI-ML leader shot dead in bihar - India News in Hindi

आरा। बिहार के भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। भोजपुर में ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या हुई थी। पुलिस के अनुसार सहार प्रखंड के बरूही गांव के रहने वाले भाकपा (माले) नेता राजेंद्र महतो की सोमवार सुबह उनके बगीचे में ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पीरो के अनुमंडल पुलिस अधिकारी जयप्रकाश राय ने बताया कि महतो रात के समय अपने बगीचे की रखवाली के मकसद से वहीं रहते थे। राय ने कहा कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। भाकपा (माले) के प्रदेश कार्यालय सचिव कुमार परवेज ने बिहार पुलिस से पूरे मामले की जांच करने और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि महतो पार्टी के पुराने कार्यकर्ता थे। (IANS)

यह भी पढ़े

Web Title-CPI-ML leader shot dead in bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cpi-ml leader shot dead in bihar, jungle raj, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved