• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डायल 100 में कंटेनर ने मारी टक्कर, दो पुलिस कर्मी घायल

Container collide with Dial 100, Two policemen injured - Kanpur News in Hindi

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही डायल 100 गाड़ी में पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी और भाग निकला। दुर्घटना में गाड़ी में सवार दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए फरार कंटेनर की तलाश शुरू कर दी है। बीती रात महाराजपुर थाना की डायल 100 गाड़ी में एचसीपी धीरेन्द्र सिंह व सिपाही अरविन्द कुमार हाइवे पर गश्त कर रहे थे। घने कोहरे के बीच गश्त के दौरान पीछे से आए कंटेनर ने डायल 100 गाड़ी में टक्कर मार दी। कोहरे का लाभ उठाते हुए चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस पहुंची और घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि घायल एचसीपी धीरेन्द्र सिंह को कांशी राम ट्रामा सेंटर व सिपाही को उर्सला में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों को इलाज चल रहा है। घटना को लेकर हाइवे में पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटैज निकाली जा रही है। कंटेनर का नम्बर पता चलते ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

यह भी पढ़े

Web Title-Container collide with Dial 100, Two policemen injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two policemen injured, dial 100, container collide with dial 100, kanpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved