डायल 100 में कंटेनर ने मारी टक्कर, दो पुलिस कर्मी घायल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016, 4:24 PM (IST)

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही डायल 100 गाड़ी में पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी और भाग निकला। दुर्घटना में गाड़ी में सवार दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए फरार कंटेनर की तलाश शुरू कर दी है।

बीती रात महाराजपुर थाना की डायल 100 गाड़ी में एचसीपी धीरेन्द्र सिंह व सिपाही अरविन्द कुमार हाइवे पर गश्त कर रहे थे। घने कोहरे के बीच गश्त के दौरान पीछे से आए कंटेनर ने डायल 100 गाड़ी में टक्कर मार दी। कोहरे का लाभ उठाते हुए चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस पहुंची और घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि घायल एचसीपी धीरेन्द्र सिंह को कांशी राम ट्रामा सेंटर व सिपाही को उर्सला में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों को इलाज चल रहा है। घटना को लेकर हाइवे में पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटैज निकाली जा रही है। कंटेनर का नम्बर पता चलते ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]