• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा में खट्टर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

congress will attack on khattar Government in Assembly - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। दो दिनों तक चलने वाले इस सत्र में खट्टर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। फसल बीमा योजना, लॉ एंड आर्डर, रियो ओलिंपिक, दादी टैक्स के मामले में कांग्रेस खट्टर सरकार को घेरेगी। चंडीगढ़ में गुरुवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इसकी रणनीति बनाई गई। कांग्रेस की तरफ से शुक्रवार को 12 बजे एक बार फिर रणनीति बनाने के लिए बैठक की जाएगी। वहीं कांग्रेस 2 दिनों के मानसून सत्र को बढ़ाने की भी मांग करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का कहना है कि खट्टर सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार ने किसानों की दुर्दशा की है। फसल बीमा योजना किसानों पर थोपी जा रही है। हुड्डा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि रियो ओलिंपिक में गए खेल मंत्री को सदन में घेरा जाएगा। वहीं पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने खेल मंत्री अनिल विज पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके दौरे पर करीब पौने 2 करोड़ रुपए खर्च किए गए। अगर यही पैसे खिलाडिय़ों पर खर्च किए जाते तो वो अच्छा प्रदर्शन करते। वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षा अधिकारियों पर हरियाणा सरकार दादी टैक्स लगा रही है। इस मुद्दे को भी उठाया जाएगा। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में जहां पहली बार मुनि तरुण सागर महाराज के कड़वे प्रवचन होने हैं, वहीं कांग्रेस खट्टर सरकार को घरने की पूरी तैयारी में है।

यह भी पढ़े

Web Title-congress will attack on khattar Government in Assembly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, attack, khattar government, assembly, chandigarh, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved