• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचायतों के विकास में अड़ंगा लगा रही कांग्रेस

Congress is stalling the development of panchayats - Una News in Hindi

ऊना । केंद्र सरकार ने पंचायतों में विकास कार्य समय पर व तेज गति से करने के लिए सीधा बजट भेजा है। लेकिन कांग्रेस सरकार ने साजिश व षडयंत्र के तहत गत एक वर्ष से इस पैसे को खर्च नहीं होने दिया है। अब जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद मंत्री जाग रहे है। यह बात मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिलामंत्री यशपाल राणा, विजय चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राज कुमार पठानिया, मंडल अध्यक्ष जसविंद्र गोगा, मनोहर लाल, रमेश भड़ौलिया, शाम मिन्हास, राममुर्ति शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष बलराम बबलू, महामंत्री लखवीर लक्खी व प्रदेश सहमीडिया प्रभारी राजन सहोड़ ने कही। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिला ऊना में पंचायतों को मोदी ने 47 करोड़ की राशि 14वें वित्तायोग के तहत दी है। उन्होंने कहा कि बंगाणा व ऊना में 12-12 करोड़, गगरेट में 2 करोड़, अंब में 9 करोड़ व हरोली में 10 करोड़ की राशि पंचायत कार्यों पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस राशि के खर्च होने से गांवों में जहां विकास की रफतार तेज होगी। वहीं अागामी समय में और अधिक पैसा पंचातयों को विकास के लिए मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि पैसा देरी से खर्च होने के लिए कांग्रेस सरकार जि मेवार है और जिला ऊना में उद्योगमंत्री ने जानबूझ कर इस पैसे को खर्च करने से रोका था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा समर्थित पंचायत प्रधानों द्वारा विरोध करने के बाद मंत्री गहरी नींद से जागे है और उन्हें बैठक करने की याद आई है। भाजपा नेता ने कहा कि उद्योगमंत्री बताएं कि इससे पहले क्यों उन्होंने इस बैठक को करने की जहमत नहीं उठाई। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र की सरकार हिमाचल को बिना किसी भेदभाव आर्थिक मदद दे रही है और अनेक योजनाओं में बजट दिया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस की सरकार केंद्र द्वारा दिए जा रहे पैसे को खर्च नहीं कर पा रही है, बलिक इसका दुरूप्रयोग कर रही है। वहीं केंद्र द्वारा दी गई योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए सहयोग नहीं किया जा रहा है।
2000 का नोट भी होगा बंद,500 का होगा सबसे बडा,250 के भी आएंगे!

यह भी पढ़े

Web Title-Congress is stalling the development of panchayats
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, stalling, development, panchayats, una news , himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, una news, una news in hindi, real time una city news, real time news, una news khas khabar, una news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved