• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राहुल का ट्विटर अकाउंट बेंगलुरु से हैक हुआ!

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट्स हैक होने के मामले की शुरूआती जांच में पता चला है कि जिस सिस्टम से हैकरों ने लॉग इन किया, उसका सर्वर बेंगलुरु में है। लेकिन ट्विटर अकाउंट हैक करने के लिए जिस आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया था, वह नॉर्वे या स्वीडन का पाया गया। गौरतलब है कि बुधवार को कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया। दोनों ट्विटर अकाउंट हैक करने के बाद उन पर उपशब्द लिख डाल दिए गए। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज कराई गई। एफआईआर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि जिस डिवाइस से राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया, उसमें किसी दूसरे के आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया है या फिर उस डिवाइस में एंटी वायरस सॉफ्टवेयर नहीं था।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा

यह भी पढ़े

Web Title-Congress and rahul Twitter hacking: Server traced to Bengaluru
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress and rahul twitter hacking, server traced to bengaluru, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved