राहुल का ट्विटर अकाउंट बेंगलुरु से हैक हुआ!

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016, 09:08 AM (IST)

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट्स हैक होने के मामले की शुरूआती जांच में पता चला है कि जिस सिस्टम से हैकरों ने लॉग इन किया, उसका सर्वर बेंगलुरु में है। लेकिन ट्विटर अकाउंट हैक करने के लिए जिस आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया था, वह नॉर्वे या स्वीडन का पाया गया।

गौरतलब है कि बुधवार को कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया। दोनों ट्विटर अकाउंट हैक करने के बाद उन पर उपशब्द लिख डाल दिए गए। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज कराई गई।

एफआईआर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि जिस डिवाइस से राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया, उसमें किसी दूसरे के आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया है या फिर उस डिवाइस में एंटी वायरस सॉफ्टवेयर नहीं था।




खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा

अलग अलग आईपी एड्रेस का इस्तेमाल इसलिए किया गया ताकि आसानी से ट्रेक ना किया जा सके। पुलिस का कहना है कि हैकिंग के इस तरीके को स्पीयर फिसिंग बताया जिसमें ट्विटर हैंडल क्रिएट करने के लिए ईमेल अकाउंट का इस्तेमाल किया जाता है

या फिसिंग सॉफ्टवेयर के जरिए ट्विटर अकाउंट को ही हैक कर लिया जाता है। वहीं राहुल गांधी का कहना है कि देश में साइबर सिक्यॉरिटी का बडा मसला है।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी