• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुद्वारे पर कब्जे के लिए संघर्ष,3की मौत

Conflict over control of the shrine, killing three - Muktsar News in Hindi

मुक्तसर/ बठिंडा। पंजाब के मुक्तसर जिले के एक गांव में गुरूद्वारा पर नियंत्रण को लेकर हुए संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि घटना मल्लन गांव की है जहां जहां माखन सिंह के नेतृत्व में एक धड़ा गुरूद्वारे पर कब्जा करने के लिए वहां पहुंचा जिसका विरोध नायब सिंह के नेतृत्व में दूसरे धड़े ने किया। पुलिस ने कहा कि संघर्ष के दौरान दोनों गुट के लोगों ने एक––दूसरे पर कई राउंड गोलियां चलाईं। मुक्तसर के एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा गोलीबारी में तीन लोग मारे गए। चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि माखन सिंह पिछले कई वर्षों से मल्लन गांव के गुरूद्वारा में सेवा’ कर रहा था। बहरहाल मंगलवार को नायब सिंह के नेतृत्व में दूसरे समूह ने कथित तौर पर गुरूद्वारे का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। पुलिस ने कहा आज माखन सिंह के नेतृत्व में सौ से ज्यादा लोगों का समूह और स्थानीय ग्रामीण गुरूद्वारा पर फिर से नियंत्रण हासिल करने गए जिसके बाद दोनों गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। एसएसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच की। ये क्या! विद्या बालन हो गईं वॉन्टेड...
छात्र नेता को निर्वस्त्र कर पीट रही लड़की, फोटो वायरल

यह भी पढ़े

Web Title-Conflict over control of the shrine, killing three
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: conflict over control of the shrine, killing three, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, muktsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved