• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आचार संहिता की अवहेलना को लेकर मामला दर्ज

code of conduct violation case registered - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवेहलना करने को लेकर चार पक्षों के खिलाफ हरियाणा संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। भिवानी नगर परिषद चुनाव के निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम सतपाल सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रचार सामग्री लगाने के लिए भिवानी के 31 वार्डों में 31 स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा कहीं भी पोस्टर, बैनर, पेंटिंग, होर्डिंग्ज, फ्लैक्स या इश्तेहार लगाने पर दोषी संगठन के खिलाफ हरियाणा प्रोपर्टी डिफेसमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने बताया कि स्थानीय भीम स्टेडियम की दीवारों पर तीन संस्थाओं और एक व्यक्ति ने अपने प्रचार के लिए पेंटिंग करवाई हुई थी। एसडीएम ने बताया कि इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लघंना मानते हुए हरियाणा संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। जिला खेल अधिकारी की शिकायत पर नशा मुक्ति हांसी, शगुन वाटिका, बाल भवन वाटिका और सुरेश नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति आदर्श चुनाव संहिता की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

[@ शिमला में अढाई दशक बाद क्रिसमस पर हिमपात]

यह भी पढ़े

Web Title-code of conduct violation case registered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: code of conduct violation case registered, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved