• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गैंगरेप प्रकरण की जांच करेगी सीआईडी सीबी

CID CB will investigate rape case - Karauli News in Hindi

करौली। राजपा प्रदेशाध्यक्ष और लालसोट विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीना सहित 12 लोगों के खिलाफ दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच अब सीआईडी सीबी करेगी। सीआईडी भरतपुर शाखा के एएसपी नरेंद्र सिंह राठौड़ सोमवार को प्रकरण की तफ्तीश के लिए करौली आए और पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल से इसकी जानकारी ली। राठौड़ ने बताया कि गैंगरेप मामले की उन्होंने जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद आरोपियों को किसी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा। भले ही वो कोई भी हो। इधर जांच सीआईडी सीबी की ओर से जांच शुरू करने के बाद जिला पुलिस ने बड़ी राहत ली है। आपको बता दें कि इस मामले में सियासत का रंग घुलने के बाद समाज के लोगों में भी आक्रोश फैलने लगा था। गौरतलब है कि लालसोट विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीना सहित 12 लोगों के खिलाफ मासलपुर थानांतर्गत कसारा गांव की विवाहिता ने पिछले दिनों करौली महिला पुलिस थाने में नामजद आरोप लगाते हुए गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था। मेडिकल टीम से चिकित्सकीय परीक्षण के बाद जांच एफएसएल को भेजी जा चुकी है। यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

यह भी पढ़े

Web Title-CID CB will investigate rape case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karauli, news, rajasthan, cid, cb, investigate, rape, case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved