गैंगरेप प्रकरण की जांच करेगी सीआईडी सीबी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 नवम्बर 2016, 9:17 PM (IST)

करौली। राजपा प्रदेशाध्यक्ष और लालसोट विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीना सहित 12 लोगों के खिलाफ दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच अब सीआईडी सीबी करेगी। सीआईडी भरतपुर शाखा के एएसपी नरेंद्र सिंह राठौड़ सोमवार को प्रकरण की तफ्तीश के लिए करौली आए और पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल से इसकी जानकारी ली। राठौड़ ने बताया कि गैंगरेप मामले की उन्होंने जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद आरोपियों को किसी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा। भले ही वो कोई भी हो। इधर जांच सीआईडी सीबी की ओर से जांच शुरू करने के बाद जिला पुलिस ने बड़ी राहत ली है। आपको बता दें कि इस मामले में सियासत का रंग घुलने के बाद समाज के लोगों में भी आक्रोश फैलने लगा था। गौरतलब है कि लालसोट विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीना सहित 12 लोगों के खिलाफ मासलपुर थानांतर्गत कसारा गांव की विवाहिता ने पिछले दिनों करौली महिला पुलिस थाने में नामजद आरोप लगाते हुए गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था। मेडिकल टीम से चिकित्सकीय परीक्षण के बाद जांच एफएसएल को भेजी जा चुकी है।

यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी