• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री राजे 17 से 19 अक्टूबर तक रहेंगी चित्तौड़गढ़ दौरे पर

chittorgarh tour to cm raje - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे 17 से 19 अक्टूबर तक जिले के प्रवास पर रहेंगी। सेन्टर फाॅर गुड गवर्नेन्स के सदस्य सचिव राकेश वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। जिसके बाद वे एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेगी। दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक सीएम राजे जिला कलक्टर की ओर से चिन्हित स्थानों का भ्रमण करेंगी। साथ ही इसी दिन शाम पांच बजे वे जनप्रतिनिधियों की बैठक भी लेंगी। अगले दिन 18 अक्टूबर को वे विभिन्न संस्थानों और विकास गतिविधियों का निरीक्षण करने के साथ चिन्हित स्थानों पर शिलान्यास और लोकार्पण करेंगी। साथ ही सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम और गतिविधियों के सन्दर्भ में जनसभा को सम्बोधित करेंगी। अपने प्रवास के अंतिम दिन सीएम राजे 19 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों और जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगी।

यह भी पढ़े

Web Title-chittorgarh tour to cm raje
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tour, cm, raje, chittorgarh, rajasthan, khaskhabar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved