• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ब्रिक्स से पहले बोला चीन- इन दो मुद्दों पर भारत का करते रहेंगे विरोध

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति गोवा में ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। इससे ठीक पहले चीन की ओर से एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि वह भारत की एनएसजी में एंट्री और मसूद अजहर पर भारत के रुख का विरोध करता रहेगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मेजबानी करने वाला भारत, पाकिस्तान से पैदा हो रहे आतंकवाद के खतरे को लेकर इस दौरान भी उसके खिलाफ अपनी राजनयिक आक्रामकता जारी रख सकता है। पांच देशों वाले ब्रिक्स समूह का यह शिखर सम्मेलन रविवार को आयोजित होगा। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन से पहले शनिवार को समुद्र किनारे स्थित परिसर में होने वाली द्विपक्षीय बैठकों की शृंखलाओं में भी पुतिन और शी के समक्ष यह मामला उठाएंगे। पाकिस्तान आधारित आतंकवादियों के उरी में हमला करने के कुछ ही सप्ताह बाद यह शिखर सम्मेलन हो रहा है। ऐसे में भारत इस सम्मेलन में अत्यंत जोरदार तरीके से अपनी मांग रखेगा।

यह भी पढ़े

Web Title-Chinese statement before BRICS summit, protest of India will continue on these to issues
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chinese statement, brics, protest, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved