• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 6

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यश भारती सम्मान से 73 हस्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां यश भारती सम्मान से 73 हस्तियों को सम्मानित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से आने वाली ये विभूतियां अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम पर पहुंची हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और अपने हुनर के जरिये देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रौशन किया। उन्होंने सम्मान प्राप्त करने वालों को बधाई देते हुए कहा कि इन प्रतिभाओं को सम्मानित करना और प्रदेश के युवाओं के समक्ष उन्हें एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करना समाज एवं राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, जिससे प्रदेश के नवयुवकों को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि यश भारती सम्मान के जरिये हमें कई महान विभूतियों की ‘रूट्स्’ का भी पता चला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार नेताजी द्वारा वर्ष 1994-95 में शुरू किया गया था। पिछली सरकार द्वारा यश भारती सहित अन्य सभी प्रकार के सम्मानों एवं पुरस्कारों को रोक दिया गया था, जिसे वर्तमान सरकार ने पुनः शुरू किया। वर्तमान समाजवादी सरकार द्वारा ऐसे सम्मान समारोहों का आयोजन कर पूरे देश में यह संदेश देने का काम किया जा रहा है कि प्रगति के लिए अपनी प्रतिभाओं का सम्मान करना भी जरूरी है। अब-तक तमाम क्षेत्र की 187 विभूतियों को यह सम्मान दिया जा चुका है। यह भी पढ़े :पुलिस के सामने फूड इंस्पेक्टर को दुकानदारों ने बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Akhilesh Yadav honored 73 personalities with Yash Bharti award
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister akhilesh yadav honored 73 personalities with yash bharti award, chief minister, akhilesh yadav honored 73 personalities, cm honored people with yash bharti award, chief minister akhilesh yadav, honored, personalities, yash bharti, award, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved