मछलीशहर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री साबित हुये हैं। पप्पू व गप्पू की जोडी को प्रदेश की जनता नकार दिया है । भाजपा 300 से ज्यादा सीट जीतने जा रही है। प्रदेश मे सरकार बनते ही बुचडखाने बन्द होगे किसानो के कर्ज भी तत्काल माफ होंगे।
बंधवाबाजार स्थित गंगादीन रामकुमार इण्टर कालेज रामगढ के मैदान पर पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन जनसभा में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अन्नदाताओं व बेरोजगारो के साथ बेईमानी अब नहीं होने पायेगी।
भाजपा के पक्ष मे लहर चल रही है। आगामी ११ मार्च को भाजपा की सरकार बन जायेगी। सरकार बनते ही किसानो के एक लाख तक के कर्ज माफ कर दिये जाएंगे। बिना ब्याज कर्ज दिया जायेगा। कत्लखाने बंद कर दिये जाएंगे। अखिलेश झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री साबित हुये हैं। जनता जाति धर्म से ऊपर उठकर भ्र्ष्टाचार अपराध मुक्त विकासशील सरकार चाहती है।
भाजपा सरकार मे भेदभाव खत्म किया जायेगा। अखिलेश सरकार ईद पर बिजली देती है। दिपावली पर क्यो नही देती कब्रिस्तान बनाये जाते तो शमशान घर क्यो नही बनाये जबाब देना होगा जनता उनसे जबाब चाहती है नवरात्र पर डीजे बजाने से रोकती है।
थाना सपाई चलाते है सरकार बनते ही सही काम नही करने पर थानेदार तत्तकाल हटा दिये जायेगे आप लोग आठ मार्च को मतदान करके भाजपा की सरकार बनाने का काम करे । इस मौके पर अनीता रावत ,प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ महामंत्री कलावती सिंह, रविन्द्र नरायन सिंह,अरविन्द सिंह दारा,मनोज सिंह, देवशरण मौर्या सन्तोष बिन्द ,विरेन्द्र पाण्डेय डॉ0 अभिषेक,, महेन्द्र यादव,राजेश सिह ने विचार व्यक्त किया। संचालन राजेन्द्र सिंह व अध्यक्षता सुशील उपाध्याय जिला ने की |
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
क्रोएशिया में मोदी मैजिक, पीएम के स्वागत में गूंजे मंत्र, लोगों ने जयकारे से किया स्वागत
कनाडा के बाद पीएम मोदी पहुंचे क्रोएशिया, प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक का जताया आभार
पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए खुद किया था फोन, भारत को नहीं मध्यस्थता की जरूरत : देवेंद्र फडणवीस
Daily Horoscope