• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 6

गुरुग्राम की धरती पर सुनाई दिए गीता के मंत्र

गुरूग्राम। गुरुग्राम के एससीईआरटी परिसर में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन आज सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें सोहना के विधायक तेजपाल तंवर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। समाज के विभिन्न वर्गों के लिए गीता के उपयोग और प्रासंगिकता के बारे में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। गीता के सार्वभौमिक प्रासंगिकता विषय पर वक्ताओं ने विचार रखे। गीता महोत्सव के दूसरे दिन आज सोहना के विधायक तेजपाल तंवर ने दीपशिखा प्रज्जवलित कर सेमिनार का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री माता शीतला मंदिर द्वारा संचालित श्रृंगेरी विद्यापीठ के 11 विद्यार्थियो ने पारंपरिक वेशभूषा में श्री गणेश का स्वस्ति वाचन द्वारा आह्वान किया गया जिसकी अगुवाई श्री माता शीतला पूजा स्थल बोर्ड के सदस्य अमरचंद भारद्वाज द्वारा की गई थी। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व पार्षद सुभाष सिंगला, भाजपा की जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबीता कराना, कुलभूषण भारद्वाज, अनु यादव व नगराधीश अल्का चौधरी भी उपस्थित थी। सूचना, जनंसपर्क एवं भाषा विभाग के उप-निदेशक आर एस सांगवान ने कहा कि गीता जीवन का सार है। उन्होंने कहा कि गीता हमे जीवन जीने की कला सिखाती है। गीता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए इस बार प्रदेश में गीता महोत्सव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुरूक्षेत्र में मनाया जा रहा है। गीता हमारे जीवन को संतुलन बनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने इस अवसर पर तंवर का गीता महोत्सव में पहुंचने पर स्वागत किया। तंवर ने कहा कि गीता हमें जीवन जीने की पद्धति सिखाती है और इसमें 18 अध्याय हैं। उन्होंने कहा कि महाभारत का युद्ध 18 दिन चला था ।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

यह भी पढ़े

Web Title-Chants were heard on earth Gurugram Gita
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, gita, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved