• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्साह के साथ मनाया बुराई पर जीत का पर्व दशहरा

Celebrated Dussehra festival of victory over evil in jalore - Jalore News in Hindi

जालोर। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व जिलेभर में उत्साह व उमंग से मनाया गया। दशहरे पर जिले में कई स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय पर नगर परिषद की ओर से स्टेडियम मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, धोद विधायक व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोरधन वर्मा, पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा व नगरपालिका अध्यक्ष भंवरलाल माली ने रावण दहन से पूर्व विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद राम सेना सहित रावण व मेघनाद के पुतलों के पास पहुंचे। वहीं, रावण के पुतले का धड़ तीन मिनट में जलकर खाक हो गया। लेकिन सिर नहीं जल पाया। इस बीच, कई बार आग की लपटें बुझने जैसी स्थिति हो गई। सिर तक आग नहीं पहुंचने के कारण सात मिनट तक सिर नहीं जला। ऐसे में नगरपरिषद के कर्मचारियों ने रस्से की सहायता से पुतले को पीछे की तरफ नीचे गिराया। इसके बावजूद सिर नहीं जलने पर उसमें गत्ते व पटाखे डाल गए। तब कहीं जाकर पुतला पूरी तरह जल पाया। इस दौरान संत दुर्गापुरी सहित साधु-संतों का सान्निध्य रहा।

यह भी पढ़े

Web Title-Celebrated Dussehra festival of victory over evil in jalore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: celebrated, dussehra, festival, victory, evil, jalore, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jalore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved