• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डेढ़ किलो स्मैक ले जा रहा था, जींद में गिरफ्तार

carrying one and half kilo Smack , arrested in Jind - Jind News in Hindi

जींद। जींद पुलिस की डिटेक्टिव टीम ने दखनियां मंदिर के पास से उत्तर प्रदेश के जिला उना निवासी नरेश उर्फ मोहन को गिरफ्तार कर उससे डेढ़ किलो स्मैक बरामद की है। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। डिटेक्टिव स्टाफ में मौजूद सब इंस्पेक्टर जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के जिला उना निवासी नरेश उर्फ मोहन जींद में भारी मात्रा में स्मैक लेकर आ रहा है और उसे परचून के तौर पर बेचने का काम होगा। पुलिस ने कार्रवाई कर दखनियां मंदिर के पास से आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया। एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि नशे के खिलाफ जींद की पुलिस अभियान चलाए हुए है। इस अभियान में पब्लिक के सहयोग से भारी मात्रा में नशे का कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़े :पंजाब के एक हजार कॉलेजों में बंद का पहला दिन सफल
यह भी पढ़े :सिपाही ने नशे की हालत में ख़ाकी को किया शर्मसार, देखिए वीडियो

यह भी पढ़े

Web Title-carrying one and half kilo Smack , arrested in Jind
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: carrying, smack , arrested, jind, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved