• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोहरा बना बैरी, हाईवे पर टकराए बस और डम्पर, कई घायल

Bus and dumper collided on the highway, many injured - Alwar News in Hindi

अलवर। जिले के नीमराना में धुंध और कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर कई वाहन टकरा गए। राजस्थान रोडवेज की बस और डंपर में टक्कर से कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे के बाद पूरी बस यात्रियों के खून से लथपथ हो गई। घटना में बस और डंपर दोनों के ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा इतना खतरनाक था की टक्कर के बाद बस में सवार लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। घायल लोगों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बुधवार को कोटपूतली आगर की बस एनएच 8 के फौलादपुर फ्लाईओवर के पास कोहरे के चलते टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और डंपर दोनों के परखच्चे उड़ गए। घटना पर मौजूद लोगो ने जानकारी दी की घटना के बाद सडक़ पर हडक़ंप मच गया। बस में जो लोग आगे बैठे हुए थे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

[@ EXCLUSIVE: क्या धरतीपुत्र की पकड़ अपने ही शिष्यों पर कमजोर पड़ गई है ?]

यह भी पढ़े

Web Title-Bus and dumper collided on the highway, many injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bus, dumper, collided, highway, many, injured, alwar, news of alwar, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved