• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीएसएफ जवान की संदिग्ध हालातों में मौत

BSF jawan killed in suspicious circumstances - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं । भीमसर निवासी बीएसएफ जवान बजरंगसिंह की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मौत के बाद जब शव शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा कर दिया और हत्या का आरोप लगाते हुए दाह संस्कार नहीं करने पर अड़ गए। जिसके चलते करीब चार घंटे के बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो पाया। जानकारी के मुताबिक भीमसर निवासी बजरंगसिंह बीएसएफ में गोवहाटी तैनात थे। बजरंगसिंह के रिश्ते में शादी थी। जिसके लिए उन्होंने हैड क्वार्टर से 16 नवंबर से छुट्टी मांग रखी थी। लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिली। इसके बाद उन्हें 23 नवंबर को छुट्टी दे दी गई। लेकिन यूपी के अलीगढ़ में उनका शव स्टेशन पर पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया रेल से कटकर मौत की बात सामने आई। इसके बाद जब शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने कहा कि बजरंगसिंह की हत्या की गई है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए या फिर बजरंगसिंह को शहीद का दर्जा मिले। जिस पर उन्होंने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मौके पर विधायक नरेंद्रकुमार तथा तहसीलदार पहुंचे। समझाइश के बाद करीब चार घंटे बाद दाह संस्कार सैन्य सम्मान के साथ कराया गया। परिजनों ने बजरंगसिंह के साथ आए झालावाड़ निवासी एक सैनिक पर हत्या में लिप्त होने का अंदेशा जताया है। क्योंकि यह सैनिक बजरंगसिंह के साथ आया था और हादसे की उसने किसी को सूचना तक नहीं दी। नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

यह भी पढ़े

Web Title-BSF jawan killed in suspicious circumstances
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bsf, jawan, killed , suspicious, circumstances, jhunjhunu, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved