• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

डिल्मा रौसेफ पर महाभियोग चलाने को मंजूरी

रियो डी जनेरियो। ब्राजील की सीनेट ने निलंबित राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने को मंजूरी दे दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, करीब 15 घंटे चले लंबे सत्र के अंत में मंगलवार को 21 के मुकाबले 59 सदस्यों ने रौसेफ के खिलाफ महाभियोग कार्यवाही को मंजूरी दी, जबकि इसके लिए सिर्फ 41 मतों की आवश्यकता थी। रौसेफ पर 2014 के बजट संतुलन के दौरान धोखाधडी का आरोप है। सत्र के दौरान, सदस्यों ने अपने लंबे भाषणों में रौसेफ के महाभियोग से जुडी अपनी बातें रखी। विपक्ष ने कहा कि राष्ट्रपति ने वित्त से जुडा गैर-जिम्मेदारी भरा गुनाह किया है। राजस्व संबंधी संतुलन के लिए उन्होंने बजट में चतुराई से हेरफेर की। जिसके लिए देश के कानून में महाभियोग का प्रावधान है। उन्होंने रौसेफ के फैसलों को ब्राजील की वर्तमान अर्थव्यवस्था में मंदी के लिए जिम्मेदार ठहराया, जिससे अंतहीन बेरोजगारी और महंगाई बढ रही है।

यह भी पढ़े

Web Title-brazilian senate gives nod to impeachment of former president dilma roussef
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brazilian, senate , nod, impeachment, former president, dilma roussef, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved