• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रेन में बम की सूचना, दो घंटे तक रही अफरा-तफरी

Bomb in train - Delhi News in Hindi

भोपाल। इज्तिमा के लिए की जा रही सर्चिंग के बीच शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे हबीबगंज स्टेशन पर बम की सूचना मिलने से करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी मच गई। बम प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी खाली एलटीटी-हबीबगंज एक्सप्रेस की बोगी नंबर-11 में होना बताया गया। शक उस वक्त और गहरा गया जब आरपीएफ का स्पेशल डॉग `टेप लगे प्लास्टि के पाइप` के सामने बैठ गया।इसके बाद स्टेशन पर अलर्ट जारी कर दिया गया। बम डिस्पोजल दस्ते को बुला लिया गया। सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों को बिना सूचना दिए जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने 2 और 3 नंबर प्लेटफॉर्म को अपने कब्जे में लेकर खाली करा दिया। पेट्रोल टैंक को भी हटा दिया गया। 2 घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद दोपहर ढाई बजे जब बम डिस्पोजल दस्ते ने पाइप को स्टेशन परिसर से बाहर ले जाकर तोड़ा तो उसमें से चार किलो की लोहे की एक सामान्य रॉड निकली। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

यह भी पढ़े

Web Title-Bomb in train
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bomb in train bhopal, bhopal train bomb, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved