भोपाल। इज्तिमा के लिए की जा रही सर्चिंग के बीच शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे हबीबगंज स्टेशन पर बम की सूचना मिलने से करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी मच गई। बम प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी खाली एलटीटी-हबीबगंज एक्सप्रेस की बोगी नंबर-11 में होना बताया गया। शक उस वक्त और गहरा गया जब आरपीएफ का स्पेशल डॉग `टेप लगे प्लास्टि के पाइप` के सामने बैठ गया।इसके बाद स्टेशन पर अलर्ट जारी कर दिया गया। बम डिस्पोजल दस्ते को बुला लिया गया। सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों को बिना सूचना दिए जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने 2 और 3 नंबर प्लेटफॉर्म को अपने कब्जे में लेकर खाली करा दिया। पेट्रोल टैंक को भी हटा दिया गया। 2 घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद दोपहर ढाई बजे जब बम डिस्पोजल दस्ते ने पाइप को स्टेशन परिसर से बाहर ले जाकर तोड़ा तो उसमें से चार किलो की लोहे की एक सामान्य रॉड निकली।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले