• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छत पर बने कमरे में मिला शव

Bodies found in the rooftop room - Hisar News in Hindi

हिसार। जिंदल चौक स्थित एक चिकन की दुकान की छत पर बने कमरे में एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मृतक बंगाल का रहने वाला 40 वर्षीय सुभाष है। जो चिकन की दुकान पर ही काम करता था। बीती शाम वो किसी काम से दुकान संचालक से मिलने गया था और इसके बाद छत पर बने कमरे में जाकर सो गया। सुबह दुकान पर काम करने वाले दूसरे लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो वो मृत मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट का निशान नहीं है। लेकिन मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!

यह भी पढ़े

Web Title-Bodies found in the rooftop room
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hisar, news, haryana, dead, bodies, rooftop, room, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved