छत पर बने कमरे में मिला शव

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016, 5:34 PM (IST)

हिसार। जिंदल चौक स्थित एक चिकन की दुकान की छत पर बने कमरे में एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मृतक बंगाल का रहने वाला 40 वर्षीय सुभाष है। जो चिकन की दुकान पर ही काम करता था। बीती शाम वो किसी काम से दुकान संचालक से मिलने गया था और इसके बाद छत पर बने कमरे में जाकर सो गया। सुबह दुकान पर काम करने वाले दूसरे लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो वो मृत मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट का निशान नहीं है। लेकिन मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!