• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

नेपाली कबाड में धमाका,युवक की मौत

हादसा जिस गांव में हुआ है, वह भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी का पैतृक गांव है। जानकारी मिली है कि विस्फोट में जिस युवक की मौत हुई है, उसका नाम उत्तम है। वह नेपाल से कबाड लाता था और रविवार को नेपाल से कबाड में लाए एक इंजन को गरम कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि उत्तम के जिस्म के कई टुक़डे हो गए। वहीं पास खडी उसकी बेटी कोमल समेत शिवम, सत्यम, दिव्यांशी और निरंकार नाम के बच्चे सहित एक महिला जख्मी हो गई। विस्फोट के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मामला सीमा से जुडा होने के कारण एसएसबी भी सçस्त्र5य हो गई। एसएसबी ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। अंदेशा इस बात का भी है कि बाइक इंजन में बम लगा था। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा। फिलहाल मामले पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने बताया कि इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि नेपाल से कबाड यहां क्यों लाया जाता था। (आईएएनएस/आईपीएन)

यह भी पढ़े

Web Title-blast in iron scrap brought from nepal, youth dies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, news in hindi, blast in iron scrap brought from nepal, youth dies
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved