• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

टॉपर स्कैम:बच्चा की डायरी में मंत्री-MLA

बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद व उनकी पत्नी उषा सिन्हा का अब तक सुराग नहीं मिला है। दोनों को दबोचने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इन दोनों के खिलाफ पुलिस को शुक्रवार की देर शाम कोर्ट से इश्तेहार चिपकाने का आदेश मिल गया है। शनिवार को पुलिस दोनों के घरों पर इश्तेहार चिपकाएगी। पुलिस ने गुरुवार को इन दोनों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को लौटा कर इश्तेहार का आवेदन दिया था। इश्तेहार चिपकाने के बावजूद दोनों पुलिस के सामने नहीं आते हैं तो इनके घर की कुर्की की जाएगी। निजी कॉलेज से साठगांठ बच्चा ज्यादातर सिंडिकेट से जुड़े वीआईपी के निजी कॉलेज में पढऩे वाले बच्चों का सेंटर लेता था। छात्र के अच्छे नंबर आने व परीक्षा में पूरी छुट मिलने के बाद वह निजी कॉलेजों को टारगेट देकर अपने यहां से परीक्षा दिलवाता था। उसके कॉलेज में नालंदा, पटना, वैशाली, जहानाबाद, गोपालगंज, छपरा आदि के छात्र फॉर्म भरते थे।
प्रशाखा पदाधिकारी निलंबित
 विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यमिक प्रभाग के स्थापना प्रशाखा पदाधिकारी बिपिन कुमार को गलत जानकारी देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि चपरासी व ऑपरेटर संवर्ग की संख्या में जो भिन्नाता आई थी, वह प्रशाखा पदाधिकारी के गलती से हुआ था। इसी कारण से बिपिन कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
लालकेश्वर ने बारह स्कूलों को दिए कोड

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar topper scam: name,s of ministers-MLAs found in Bachcha Rai,s diary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved