• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

टॉपर स्कैम:बच्चा की डायरी में मंत्री-MLA

पटना। बिहार बोर्ड के टॉपर घोटाला कांड में आरोपित विशुन राय कॉलेज का प्राचार्य अमित उर्फ बच्चा राय एक बड़ा सिंडिकेट चला रहा था। इस सिंडिकेट में दो दर्जन से अधिक राजनेता भी शामिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, न केवल राज्य के नेता, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी बच्चा राय की काली कमाई में अपना हिस्सा बनाया था। इसका पूरा खुलासा बच्चा राय के एक करीबी ने किया है, जिसे टॉपर घोटाले में जेल भेजा गया है। पुलिस को कुछ दस्तावेज और एक डायरी हाथ लगी है जिसमें कई वीआईपी का नाम संक्षेप में मोबाइल नंबर के साथ लिखा है। पुलिस को और लाल रंग की डायरी की तलाश है जिसे बच्चा अपने साथ गाडी में लेकर सिंडिकेट से जुड़े लोगों से मिलता था। उस डायरी में उसका सारा लेखा जोखा था। अभी उसके बिजनेस का हिसाब कॉलेज कमेटी में बने परिवार के छह सदस्य व उसका भाई संभाल रहे हैं।
उत्तर बिहार में अरबों की जमीन: बच्चा राय के घर से मिले जमीन के कागजात की जांच में पुलिस को पता चला है कि उत्तर बिहार, समेत प्रदेश के कई जिलों में उसके और उसके परिवार के नाम पर कई एकड़ जमीन है। उसकी कीमत अरबों में आंकी जा रही है। बच्चा राय के कॉलेज से मिले दस्तावेज से यह बात सामने आई है कि वह छात्रों को पास कराने और परीक्षा में चोरी करने की पूरी छूट देने का लालच देता था। इसके बाद वह निजी कॉलेजों के बच्चों का फार्म अपने यहां से भरवाता था। दूसरे कॉलेज का ठेका लेकर सेंटर अपने यहां मंगवाता था।
लालकेश्वर के घर आज चिपकेगा इश्तेहार:

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar topper scam: name,s of ministers-MLAs found in Bachcha Rai,s diary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar topper scam, ministers-mlas, bachcha rai diary, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved