• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भोरंज उपचुनाव के लिए गतिविधियां, प्रत्याशियों के लिए मंथन

Bhoranj by election activities started , candidates shake - Shimla News in Hindi

शिमला। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री ईश्वर दास धीमान के निधन के बाद खाली हुई भोरंज विधानसभा सीट पर उप चुनाव होना लगभग तय माना जा रहा है। इसे पंजाब विधानसभा पंजाब विधानसभा के साथ भी कराया जा सकता है। चुनाव आयोग ने इस बारे कुछ संकेत दिए हैं। इस संबंध में दिसंबर के आखिर या जनवरी के शुरू में अधिसूचना जारी हो सकती है। चुनाव आयोग इससे पूर्व दोनों प्रमुख दलों- कांग्रेस और भाजपा की राय भी ले सकता है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी ऊना दौरे के दौरान कहा था कि कांग्रेस उपचुनाव के लिए तैयार है, फैसला चुनाव आयोग को लेना है। हिमाचल विधानसभा के चुनाव के लिए अभी करीब एक साल का समय बचा है। क्योंकि 25 दिसंबर 2012 में कांग्रेस सरकार बनने की अधिसूचना को जारी की गई थी। किसी भी खाली सीट पर उपचुनाव छह माह के भीतर कराए जा सकते हैं। वैसे इस चुनाव की हार जीत से सरकार या विपक्ष को सदन में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन आने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व लोकप्रियता आंकने के लिए इसका काफी महत्व है। इसलिए दोनों ही मुख्य दल यह उपचुनाव जरूर लड़ना चाहेंगे। यदि चुनाव पंजाब विधानसभा के चुनाव के साथ हुए तो भोरंज विधानसभा क्षेत्र सर्दियों में खूब गर्म रहेगा। पंजाब में फरवरी में चुनाव होने जा रहे हैं। भोरंज विधानसभा का उप चुनाव कांग्रेस व भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गया है। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उप चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में प्रचारित किया जा सकता है। ऐसे में यह उप चुनाव दोनों ही दलों के लिए अग्नि परीक्षा बन जाएगा। इसलिए दोनों राजनीतिक दलों ने इसके लिए कमर कस दी है। प्रत्याशियों को लेकर मंथन शुरू हो गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान से इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना था कि भोरंज सीट खाली होने की स्थिति में वहां उप चुनाव होना है। वर्तमान सरकार का कार्यकाल अगले साल 25 दिसंबर को पूरा होना है। चुनाव के लिए एक साल से ज्यादा का समय है। ऐसे स्थिति में चुनाव आयोग भोरंज सीट पर छह महीने के अंदर चुनाव करवाएगा। इन सब बातों से चुनाव आयोग का अवगत करवा दिया गया है।
सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो

यह भी पढ़े

Web Title-Bhoranj by election activities started , candidates shake
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhoranj, by election, activities, started, bjp, congress, himachal news in hindi , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved