• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैंककर्मी बन कर वृद्ध से ठगे 6 हजार

Becoming aged banker cheated - Karauli News in Hindi

करौली। नादौती की एसबीबीजे शाखा में बुधवार को नोट जमा व निकलवाने आए एक वृद्ध से बैंककर्मी बन कर 6 हजार रूपये की राशि ठगी कर चंपत हो गया। पुलिस ने बैंक के सीसी कैमरे के खंगाल कर वृद्ध से ठगी करने वाले का फोटो तो निकाल लिया लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार भीलापाडा गांव निवासी रामचरण मीना 65 वर्ष बैंक मे 2 हजार रूपये जमा कराने व 5 हजार रूपये निकालने के लिए आया। इस दौरान लाइन में खड़े वृद्ध से रिश्तेदारी का हवाला देते हुए विश्वास में ले लिया और कहा कि मैं बैंक में ही कर्मचारी हूं और दो हजार रूपये जमा कराने के बहाने उसने ले लिये। कुछ देर बाद वह युवक पुन वृद्ध के पास आया और उसके द्वारा पहले बैंक से निकाले 10-10 रूपये के 5 हजार के नोटों को बड़े नोट बदल कर लाने के लिए 4 हजार रूपये ले लिये। इस बीच वृद्ध काफी देर तक युवक के आने की इंतजार में बैठा रहा नहीं आने पर उसने बैंक में अंदर जाकर देखा तो बैंक में कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। वृद्ध द्वारा शाखा प्रबंधक से शिकायत की। बैंककर्मियों द्वारा घटना की सूचना थाने पर दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बैंक के सीसी कैमरे खंगाले और वृद्ध के साथ हुए घटनाक्रम के फुटेज संकलित कि। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

यह भी पढ़े

Web Title-Becoming aged banker cheated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: becoming, aged, banker, cheated, karuli, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved