बैंककर्मी बन कर वृद्ध से ठगे 6 हजार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 नवम्बर 2016, 7:37 PM (IST)

करौली। नादौती की एसबीबीजे शाखा में बुधवार को नोट जमा व निकलवाने आए एक वृद्ध से बैंककर्मी बन कर 6 हजार रूपये की राशि ठगी कर चंपत हो गया। पुलिस ने बैंक के सीसी कैमरे के खंगाल कर वृद्ध से ठगी करने वाले का फोटो तो निकाल लिया लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार भीलापाडा गांव निवासी रामचरण मीना 65 वर्ष बैंक मे 2 हजार रूपये जमा कराने व 5 हजार रूपये निकालने के लिए आया। इस दौरान लाइन में खड़े वृद्ध से रिश्तेदारी का हवाला देते हुए विश्वास में ले लिया और कहा कि मैं बैंक में ही कर्मचारी हूं और दो हजार रूपये जमा कराने के बहाने उसने ले लिये। कुछ देर बाद वह युवक पुन वृद्ध के पास आया और उसके द्वारा पहले बैंक से निकाले 10-10 रूपये के 5 हजार के नोटों को बड़े नोट बदल कर लाने के लिए 4 हजार रूपये ले लिये।
इस बीच वृद्ध काफी देर तक युवक के आने की इंतजार में बैठा रहा नहीं आने पर उसने बैंक में अंदर जाकर देखा तो बैंक में कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। वृद्ध द्वारा शाखा प्रबंधक से शिकायत की। बैंककर्मियों द्वारा घटना की सूचना थाने पर दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बैंक के सीसी कैमरे खंगाले और वृद्ध के साथ हुए घटनाक्रम के फुटेज संकलित कि। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।


बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें