• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अज्ञात लोगों ने की बाबा की हत्या

Baba murder by unknown persons - Shaheed Bhagat Singh Nagar News in Hindi

नवांशहर। सदर थाना क्षेत्र के बीरोवाल गांव में अज्ञात लोगों की ओर से तेज धारदार हथियार से हमला करते हुए एक साधू की हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार दिसम्बर 2015 से ये बाबा बीरोवाल गांव के आसपास घूमा करता था और जो भी मिलता। खा लेता था। इसके अलावा मृतक के बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता। बाबा की ना किसी से दुश्मनी थी और ना ही मित्रता। ऐसे में मर्डर होना पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। बाबा इलाके में लोगों की ओर से ही बनाई गई झुग्गी में रहा करता था। बलबीर सिंह रोजाना बाबा को सुबह साढ़े छह बजे चाय और ब्रेड देने के लिए आया करता था। बीरोवाल गांव के सतनाम सिंह ने बाबा की शिनाख्त की और बलबीर सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

यह भी पढ़े

Web Title-Baba murder by unknown persons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baba murder by unknown persons, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shaheed bhagat singh nagar news, shaheed bhagat singh nagar news in hindi, real time shaheed bhagat singh nagar city news, real time news, shaheed bhagat singh nagar news khas khabar, shaheed bhagat singh nagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved