• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एटीएम खाली , परेशान छात्र

ATM empty upset, troubled student - Mandi News in Hindi

नेरचौक(मंडी)। नोटबंदी के चलते आम जनता के साथ-साथ दूसरे राज्यों से पढने आये विद्यार्थी भी परेशानियां झेलने को मजबूर हो गये हैं। रविवार को नेरचौक बाजार में सभी एटीएम खाली पड़े होने से निजी संस्थानों में पढ रहे विद्यार्थियों को पैसों को लेकर किल्लत का सामना करना पडा। विद्यार्थियों का कहना है कि नोटबंदी के चलते एटीएम खाली होने से पैसे तक नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं बैंकों में लम्बी कतारों में खड़े होने से पढाई का समय भी बर्बाद हो रहा है। जहां एक ओर मकान मालिक नकद किराया मांग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर खाद्य सामग्री खरीदने में भी दुकानदार नकद भुगतान करने को कहते हैं। जिससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंजना गुरंग, लियोन रे, सारकी, चिपौंग लामा आदि ने बताया कि रविवार को जब वे अपने घर जाने के लिए पैसे निकालने विभिन्न बैंकों के एटीएम में गये तो सब जगह निराशा ही हाथ लगी। तभी पीएनबी शाखा के साथ लगती साईं कॉम्यूनिकेशन मोबाईल दुकान के मालिक अनीता वर्मा ने इन बच्चों की मजबूरी देखते हुए एटीएम कार्ड स्वाईप कर उन्हें कैश दिया। तब कहीं जाकर सिक्किम अपने घर के लिए रवाना हो सके।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-ATM empty upset, troubled student
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: atm empty, upset, troubled, student, mandi news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved