• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लूट की योजना बनाते पांच बदमाश गिरफ्तार

Arrested five crooks robbing plan - Alwar News in Hindi

जयपुर । अलवर जिले के राजगढ़ में एक पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे 4-5 बदमाशों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक, अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना के आधार पर राजगढ़ थानाधिकारी मय जाप्ता कोठारी बास को जाने वाली सडक पर जोहड के पास पहुंचे तो मेगा हाईवे पर आने जाने वाले वाहनों की लाईट की रोशनी में उक्त जोहड में चार-पांच बदमाश बैठे हुए दिखायी दिये। जिस पर बदमाशों को पकड़ने की योजना बनाई। ड्रेगन लाईट जलाकर उन्हें ललकारा तो उनके लीडर ने देशी कट्टे से फायर कर दिया, जिससे पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। सामने से दूसरी टीम के आ जाने पर पांचों बदमाषान को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों का लीडर पूरण मीना है उसके साथ राहुल, नेतराम, षिवराम तथा गुरदयाल मिला। इनके पास तीन देसी कट्‌टे, कारतूस, मिर्च पाउडर लोहे का सरिया और एक चाकू मिला। पूछताछ में बताया कि ये नजदीकी पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़े

Web Title-Arrested five crooks robbing plan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arrested five crooks robbing plan in alwar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved