लूट की योजना बनाते पांच बदमाश गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 सितम्बर 2016, 10:41 PM (IST)

जयपुर । अलवर जिले के राजगढ़ में एक पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे 4-5 बदमाशों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक, अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना के आधार पर राजगढ़ थानाधिकारी मय जाप्ता कोठारी बास को जाने वाली सडक पर जोहड के पास पहुंचे तो मेगा हाईवे पर आने जाने वाले वाहनों की लाईट की रोशनी में उक्त जोहड में चार-पांच बदमाश बैठे हुए दिखायी दिये। जिस पर बदमाशों को पकड़ने की योजना बनाई। ड्रेगन लाईट जलाकर उन्हें ललकारा तो उनके लीडर ने देशी कट्टे से फायर कर दिया, जिससे पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। सामने से दूसरी टीम के आ जाने पर पांचों बदमाषान को दबोच लिया।
पकड़े गए बदमाशों का लीडर पूरण मीना है उसके साथ राहुल, नेतराम, षिवराम तथा गुरदयाल मिला। इनके पास तीन देसी कट्‌टे, कारतूस, मिर्च पाउडर लोहे का सरिया और एक चाकू मिला। पूछताछ में बताया कि ये नजदीकी पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे।