• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऐसोसिएशन में चांसलर के खिलाफ आक्रोश

angst in association against chancellor - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर के खिलाफ पंजाब स्टेट मेडिकल एंड डेंटल टीचर्स एसोसिएशन के डॉक्टरों में आक्रोश है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि डॉ. राज बहादुर ने सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को जलील करते हुए कहा था कि वे या तो प्राइवेट पै्रक्टिस करें या फिर नौकरी छोड़ें। इसके अलावा उन्होंने कई तीखे व्यंग्य बाण डॉक्टरों पर दागे, जो असहनीय हैं। एसोसिएशन के सचिव डॉ. कर्मजीत सिंह ने बताया कि डॉ. राज बहादुर ने केवल अपनी बात कही। उनसे कोई सवाल करने पर वे भडक़ जाते। कई डॉक्टरों को उन्होंने बुरी तरह फटकारा भी है। डॉ. राज बहादुर के इस व्यवहार के कारण डॉक्टरों में भारी असंतोष है। डॉक्टरों ने फैसला लिया कि 9 नवंबर को शुरू हो रही एमबीबीएस और पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। इसके अलावा दूसरे परीक्षा केंद्रों में भी वे ड्यूटी नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा के दौरान दो इंटर्नल व दो एक्सटर्नल एग्जामिनर का होना लाजमी है, पर वीसी ने इंटर्नल एग्जामिनेशन की भूमिका को नजरअंदाज कर दिया। ये एग्जामिनर केवल चाय-पानी पिलाने तक ही सीमित रह गए हैं। इस गंभीर विषय पर सोमवार को एसोसिएशन की बैठक आमंत्रित की गई है। बैठक में अगली योजना तैयार की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस बल को जानकारी दे दी है। यह भी पढ़े :BJP को सपा में झगड़े का फायदा, CM कैंडिडेट के लिए अखिलेश पहली पसंदः सर्वे यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में

यह भी पढ़े

Web Title-angst in association against chancellor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, punjab, amritsar, chancellor, angst, protest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved