• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिकी बच्चे जानेंगे खींवसर का पर्यावरण, पाठ्यक्रम में होगा शामिल

American children learn about Khinwsar environment, the course will include in schools - Nagaur News in Hindi

नागौर। जिले के खींवसर क्षेत्र के गांवों में स्थित वन्य जीवों एवं पर्यावरण को यूएसए के स्कूली के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसके लिए अमेरीका की एएफसी संस्था द्वारा पर्यावरण पर अध्ययन किया जा रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर अमेरीका से एक टीम पांचलासिद्धा स्थित जसनाथ आश्रम पहुंची। कला के संरक्षण का कार्य करने वाली अमेरीका की एएफसी संस्था की टीम प्रतिनिधि शेरन सेफर यहां खींवसर के गांवों में अमेरिकन वन रेंजर्स तथा क्षेत्र के विज्ञान विषय के शिक्षकों के साथ मिलकर पर्यावरण शिक्षा पर पाठ्यक्रम तैयार कर रही है। यह पाठ्यक्रम यूएसए की स्कूलों में कक्षा चार के विज्ञान विषय के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। अमेरिकन मोहावे मरूस्थल की टीम के सदस्य यहां के स्कूलों के बच्चों से मिले तथा गांवों में पशु-पक्षियों एवं मौजूद पेड़-पौधों का अध्ययन किया। यहां की रिसर्च रिपोर्ट बनने के बाद उसे पाठ्यक्रम में शामिल करने के साथ अमरीका के नवादा राज्य के राज्य संग्राहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। जिससे वहां के लोग यहां के पर्यावरण एवं वन्य जीवों के बारे में सीख सकेंगे। श्रीजसनाथ आसन की योगा डायरेक्टर श्रीजन सीता ने बताया कि पानी की कमी के चलते मरूस्थल में पाए जाने वाले पक्षियों एवं पेड़-पौधों में कमी आ रही है। इससे भावी पीढ़ी को पानी बचाने की सीख के लिए सम्पूर्ण विश्व में पर्यावरण जागृति का काम किया जा रहा है। पर्यावरण को संरक्षित करना पूरे विश्व के लिए चुनौती बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां तैयार होने वाली रिपोर्ट से अमरीका के बच्चे भी पर्यावरण संरक्षण की सीख ले सकेंगे। जसनाथ आसन के योग गुरु पुखराज योगी ने बताया कि अमेरिका के नवादा स्टेट यूनिवर्सिटी व जसनाथ आसन के संयुक्त तत्वावधान में रेगिस्तान अध्ययन कार्यक्रम व पर्यावरण पर वैज्ञानिक अध्ययन का कार्यक्रम दो सप्ताह तक चलेगा। ताजमहल पर क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी

यह भी पढ़े

Web Title-American children learn about Khinwsar environment, the course will include in schools
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: american, children, learn, khinwsar, nagaur, nagaur news, news of nagaur, environment, course, include, school, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved