• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आमेर एसडीएम ऑफिस में रिश्वत लेते दबोचा गया बाबू

Amer was arrested while accepting a bribe in the SDM office clerk - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जिले में आमेर तहसील के बाबू श्रवणलाल मेनवाल को दो हजार की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गोविंदपुरा में कृषि भूमि पर परिवादी ने करीब डेढ़ साल पहले पत्थरगढ़ी के लिए एसडीएम कार्यालय में फाइल लगाई थी। एसडीएम की ओर से पत्थरगढ़ी का आदेश तहसीलदार को भेजना था, लेकिन बाबू श्रवणलाल पिछले कई महीनों से आदेश निकालने की एवज में परिवादी से लगातार पैसे की डिमांड कर रहा था। परिवादी मदनलाल ने इसकी शिकायत एसीबी को दी, जिसके बाद 23 नवम्बर को सत्यापन किया गया। परिवादी की शिकायत के बाद एसीबी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कमरा नंबर 19 में बाबू श्रवणलाल को दो हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। साथ ही कार्यालय से संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। ट्रेप की सूचना मिलने के बाद जयपुर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। गौरतलब है पिछले एक साल में जयपुर कलेक्ट्रेट में दूसरी बार एसीबी ने रिश्वत लेते हुए कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। सस्ते कर्ज का रास्ता बंद,RBI ने ताजा जमा पर लगाया100%CRR

यह भी पढ़े

Web Title-Amer was arrested while accepting a bribe in the SDM office clerk
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amer, arrested, accepting, , bribe, sdm, office, clerk, jaipur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved