• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

वे करें मन की बात,हम काम करते हैं:अखिलेश

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां सोमवार को भाजपा और उसके स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग मन की बात करते हैं, लेकिन समाजवादी लोग काम करते हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि भाजपा के पास अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है, इसका मतलब यह है कि वह उप्र में सरकार नहीं बनाना चाहती। भाजपा को अपनी हार नजर आने लगी है, तभी तो वे लोग सीटों की संख्या बता रहे हैं। अखिलेश ने कहा, प्रत्याशी से गलतियां हुईं हो तो माफ कर देना, चुनाव मेरा भी है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीवी और रेडियो पर मन की बात करते हैं, लेकिन काम नहीं करते। मोदी कहते हैं कि बदायूं में कोई काम नहीं हुआ, तो बताएं ढाई साल में उन्होंने बदायूं में क्या काम कराए। अखिलेश नोटबंदी को लेकर भी मोदी पर जमकर बरसे।

[@ हस्तिनापुर तय करता है कि प्रदेश में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?]

यह भी पढ़े

Web Title-akhilesh attacks BJP and modi for hollow talks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up election 2017, akhilesh, yadav, bjp, modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muradabad news, muradabad news in hindi, real time muradabad city news, muradabad news khas khabar, muradabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved