• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस में लगी आग, पास की दो दुकानें जलीं, कोई जनहानि नहीं

Uttar Pradesh: Fire breaks out in guest house opposite Moradabad Railway Station, two nearby shops gutted; no casualties reported - Muradabad News in Hindi

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार देर रात रेलवे स्टेशन के सामने बने गेस्ट हाउस में भीषण आग लग गई। इस घटना में गेस्ट हाउस के नजदीक की दुकानें भी जल गईं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। अधिकारियों ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राजीव पांडे ने बताया कि मुरादाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 के सामने दो गेस्ट हाउस हैं, जिनके नीचे पीसीओ की दुकानें हैं। हमें रात करीब 12 बजे गेस्ट हाउस और नीचे मौजूद पीसीओ में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां के साथ टीम मौके पर पहुंची। आग काफी भीषण थी, क्योंकि नीचे बनी पीसीओ की दुकानें प्लाईवुड और लकड़ी की थीं, इसलिए आग तेजी से फैल गई। इसके बाद हमने तीन और गाड़ियां मंगवाईं, जिससे कुल पांच गाड़ियां हो गईं और हमने मौके पर आग बुझाने का काम किया।
सीएफओ राजीव पांडे के अनुसार, गेस्ट हाउस के अंदर आग लगने से कोई क्षति नहीं हुई है। सिर्फ नीचे की लकड़ी की दुकानों में नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीमों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि यहां लगभग 50 दुकानें एक-दूसरे से सटी हुई थीं। दमकल विभाग की टीम ने उन सभी दुकानों को सुरक्षित बचाया है।
सीएफओ राजीव पांडे ने बताया कि आग लगने से सिर्फ दो दुकानों में नुकसान हुआ है। इस पूरी घटना में कोई जनहानि भी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन हम इसकी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा।
वहीं, एसपी सिटी कुमार रणवीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि एक गेस्ट हाउस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो बाद में पास के एक अन्य गेस्ट हाउस तक फैल गई। उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh: Fire breaks out in guest house opposite Moradabad Railway Station, two nearby shops gutted; no casualties reported
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: railway station, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muradabad news, muradabad news in hindi, real time muradabad city news, real time news, muradabad news khas khabar, muradabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved