• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विज्ञान मेले का समापन, प्रतियोगिताओं के परिणाम हुए जारी

ajmer news : conclusion of Science fair,  the results of competitions issued - Ajmer News in Hindi

अजमेर। दयानंद महाविद्यालय में शुक्रवार को विज्ञान मेले का समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कंजर्वेशन सोसायटी के सचिव डॉ. के.के. शर्मा थे। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि विज्ञान मेला अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जाग्रत की जा सकती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि वैज्ञानिक चेतना से जुड़े इस प्रकार के कार्यक्रम हमेशा ही महाविद्यालय में होने चाहिए। मेले में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम भी जारी किए। कुमार ने बताया कि विद्यालय स्तर पर कार्यशील मॉडल के अंतर्गत प्रथम स्थान सेंट स्टीफन स्कूल के नायक अग्रवाल एवं अक्षत चतुर्वेदी को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान प्रेसीडेंसी स्कूल के कपिल तापडिय़ा एवं हार्दिक जैन को मिला, तृतीय स्थान ऑल सेंट स्कूल के हर्षित को प्राप्त हुआ। महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान दयानंद महाविद्यालय अजमेर के गौरव एवं पवन को मिला तो द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर एसआरके कॉलेज किशनगढ़ के कमलेश एवं रीयल डाबी रहे। अक्रियाशील मॉडल के अंतर्गत स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान प्रेसीडेंसी स्कूल की वर्षा एवं वंशिका को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान एम.पी.जी.डी. स्कूल की भूमिका एवं उमा को मिला। तृतीय स्थान एच.के.एच. स्कूल के देवांश गुप्ता को प्राप्त हुआ। महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पर दयानंद महाविद्यालय अजमेर के राजकुमार जोशी एवं ग्रुप को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान सेन्ट्रल एकेडमी बीएड कॉलेज के विकास राव को मिला। तृतीय स्थान दयानंद महाविद्यालय के सौरभ एवं गरिमा को प्राप्त हुआ।
पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान दयानंद बाल निकेतन (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय की सेजल चौधरी को मिला। द्वितीय स्थान ऑल सेंट स्कूल की मुस्कान ननवानी तथा तृतीय स्थान सेंट स्टीफन स्कूल की साक्षी को मिला।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

यह भी पढ़े

Web Title-ajmer news : conclusion of Science fair, the results of competitions issued
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer news, conclusion, science, fair, results, competitions, issued, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved