• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमरिन्दर के बाद अब बादल अपने तोते को बरी करवाना चाहता है -आप

After Amarinder -You cloud your parrot wants to be acquitted - Amritsar News in Hindi

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के पंजाब कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने आज मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल की अालोचना करते कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार का केस वापिस लेने के बाद अब बादल अपने भ्रष्टाचारी मंत्री तोता सिंह को बरी करवाना चाहता है। वड़ैच ने कहा कि मुख्य मंत्री बादल को इस संबंधी स्पष्टीकरण देना चाहिए कि वह किस आधार पर तोता सिंह के बेदाग साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद सभी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ केस फिर से खोल उनकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह को तोता सिंह के मामले संबंधी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या 2001 के भर्ती केस में शामिल तोता सिंह के खिलाफ केस वापिस लेना राजनैतिक ताकत का गलत इस्तेमाल नहीं है। यहां यह बताने योग्य है कि प्रकाश सिंह बादल की अकाली सरकार ने कृषि मंत्री तोता सिंह के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार केस को वापिस लेने के लिए मोहाली की अदालत में अर्जी दायर की है। केस वापिस लेने सम्बन्धित अर्जी पर हस्ताक्षर मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल जो कि राज्य न्याय विभाग का जिम्मा भी संभालते हैं ने अभी ही किए हैं। उन्होंने ही विजीलैंस ब्यौरो पर तोता सिंह को कालीन चिट्ट देने के लिए दबाव डाला था। तोता सिंह खिलाफ भ्रष्टाचार का यह केस 2001 की अकाली -बीजेपी सरकार दौरान शिक्षा मंत्री रहते भर्ती प्रक्रिया दौरान घपलेबाजी करने के आरोप में अमरिन्दर सिंह की सरकार द्वारा दायर किया गया था। आप कनवीनर ने कहा कि तोता सिंह पर कृषि मंत्री रहते नकली बीज और स्प्रे सप्लाई करके कपास की फसल तबाह करने का भी आरोप है। तोता सिंह पर केस दायर करने की जगह सरकार ने डायरैक्टर कृषि मंगल सिंह को बली का बकरा बना कर तोता सिंह का बचाव कर लिया था। वड़ैच ने कहा कि तोता सिंह पर चल रहे केस को वापिस लेने का यह फैसला अमरिन्दर सिंह के भ्रष्टाचार का मामला बंद करने के सिर्फ दो दिन बाद ही लिया गया।

यह भी पढ़े

Web Title-After Amarinder -You cloud your parrot wants to be acquitted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: after amarinder -aap cloud your parrot wants to be acquitted, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved