• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार में वकील की गोली मारकर हत्या

हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने वकील और कंपनी कोटक महिंद्रा के कानूनी सलाहकार पंकज कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सिंह पटना से हाजीपुर वापस लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय पंकज अपनी मोटरसाइकिल से शुक्रवार देर रात पटना से वापस हाजीपुर अपने आवास लौट रहे थे। हाजीपुर पहुंचने पर रामभद्र मोहल्ले के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वे जमीन पर गिर गए। इसके बाद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोग पंकज को उठाकर हाजीपुर सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार सुबह गांधी चौक जाम कर दिया। यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं... यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े

Web Title-advocate shot dead in bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: advocate shot dead in bihar, crime news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved