हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने वकील और कंपनी कोटक महिंद्रा के कानूनी सलाहकार पंकज कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सिंह पटना से हाजीपुर वापस लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय पंकज अपनी मोटरसाइकिल से शुक्रवार देर रात पटना से वापस हाजीपुर अपने आवास लौट रहे थे। हाजीपुर पहुंचने पर रामभद्र मोहल्ले के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वे जमीन पर गिर गए। इसके बाद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोग पंकज को उठाकर हाजीपुर सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार सुबह गांधी चौक जाम कर दिया।
यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
पुलिस उपाधीक्षक (सदर) और नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार के समझाने के बाद
लोगों ने जाम हटाया। बाद में शव को उनके पैतृक गांव दरभंगा जिले के परसरामा
ले जाया गया। वैशाली के नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस
पूरे माूमले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...
यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...